Table of Contents
परिचय (Introduction)
Output Device वे हार्डवेयर उपकरण होते हैं जिनकी सहायता से कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस की गई जानकारी (Information) को उपयोगकर्ता तक पहुँचाया जाता है।
👉 सरल शब्दों में:
“वे उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामों को प्राप्त किया जाता है, आउटपुट डिवाइस कहलाते हैं।”
ये डिवाइस डेटा को विभिन्न रूपों में प्रदर्शित करते हैं जैसे:
- टेक्स्ट (Text)
- चित्र (Image)
- ध्वनि (Sound)
- वीडियो (Video)

आउटपुट डिवाइस के प्रकार (Types of Output Devices)
- मॉनीटर (Monitor)
- प्रिंटर (Printer)
- प्लोटर (Plotter)
- प्रोजेक्टर (Projector)
- साउंड कार्ड (Sound Card)
- इयरफोन / स्पीकर (Earphone / Speaker)
1. मॉनीटर (Monitor)
मॉनीटर एक प्रमुख Output Device है जो टीवी जैसी स्क्रीन पर आउटपुट प्रदर्शित करता है। इसे Visual Display Unit (VDU) भी कहा जाता है।
मॉनीटर के प्रकार
1. मोनोक्रोम (Monochrome)
- केवल एक रंग (Black & White) में आउटपुट दिखाता है
2. ग्रे-स्केल (Gray Scale)
- आउटपुट को ग्रे शेड्स में प्रदर्शित करता है
- लैपटॉप आदि में उपयोग
3. रंगीन मॉनीटर (Color Monitor)
- RGB (Red, Green, Blue) तकनीक पर आधारित
- उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफिक्स दिखाने में सक्षम
2. प्रिंटर (Printer)
प्रिंटर एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है जो डिजिटल डेटा को कागज पर छापता है।
👉 परिभाषा:
“Printer एक ऐसा Output Device है जो Soft Copy को Hard Copy में बदलता है।”
विशेषताएँ
- प्रिंटर में मेमोरी होती है
- धीरे-धीरे डेटा प्रिंट करता है
3. प्लोटर (Plotter)
Plotter का उपयोग बड़े आकार के चार्ट, ग्राफ, नक्शे (Map) और डिज़ाइन प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
👉 परिभाषा:
“Plotter एक ऐसा Output Device है जो ग्राफ, चार्ट और रेखाचित्र को हार्ड कॉपी में प्रिंट करता है।”
प्लोटर के प्रकार
- Drum Pen Plotter
- Flatbed Plotter
4. साउंड कार्ड और स्पीकर (Sound Card & Speaker)
साउंड कार्ड एक Expansion Device है जो डिजिटल डेटा को ध्वनि (Sound) में बदलता है।
उपयोग
- गाने सुनना
- वीडियो देखना
- गेम खेलना
👉 आजकल अधिकांश कंप्यूटर में साउंड कार्ड Inbuilt होता है।
5. इयरफोन (Earphone)
इयरफोन का उपयोग व्यक्तिगत रूप से ध्वनि सुनने के लिए किया जाता है। यह स्पीकर का छोटा रूप होता है।
6. प्रोजेक्टर (Projector)
प्रोजेक्टर एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर की स्क्रीन को बड़ी सतह (Screen/Wall) पर दिखाता है।
प्रोजेक्टर के प्रकार
- वीडियो प्रोजेक्टर
- मूवी प्रोजेक्टर
- स्लाइड प्रोजेक्टर
निष्कर्ष (Conclusion)
आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का महत्वपूर्ण भाग हैं, क्योंकि इनके माध्यम से ही हम कंप्यूटर के परिणाम को देख, सुन और समझ सकते हैं। हर Output Device का अपना विशेष कार्य होता है।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. Output Device क्या होता है?
Output Device वह उपकरण है जो कंप्यूटर से प्राप्त परिणाम को उपयोगकर्ता तक पहुँचाता है।
Q2. Monitor क्या है?
Monitor एक प्रमुख Output Device है जो कंप्यूटर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाता है।
Q3. Printer का उपयोग क्या है?
Printer एक Output Device है जो डिजिटल डेटा, दस्तावेज़ और फोटो को कागज पर प्रिंट करता है।
Q4. Plotter कहाँ उपयोग होता है?
Plotter का उपयोग बड़े आकार के ग्राफ, चार्ट, डिजाइन और नक्शे प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
Q5. Sound Card क्या करता है?
Sound Card कंप्यूटर के डिजिटल ऑडियो डेटा को ध्वनि में बदलने में सहायता करता है।
Q6. Speaker किस प्रकार का Device है?
Speaker एक Output Device है जिसका उपयोग कंप्यूटर से आने वाली आवाज़ और संगीत सुनने के लिए किया जाता है।
Q7. Projector का क्या काम है?
Projector कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी, images और videos को बड़ी स्क्रीन या दीवार पर प्रदर्शित करता है।
Q8. Headphone क्या है?
Headphone एक Output Device है जिसका उपयोग कंप्यूटर से आने वाली audio को व्यक्तिगत रूप से सुनने के लिए किया जाता है।
Q9. LED TV को Output Device क्यों माना जाता है?
जब कंप्यूटर से जुड़कर LED TV पर video, images या अन्य जानकारी प्रदर्शित की जाती है, तो यह एक Output Device की तरह काम करता है।
Q10. Output Device के प्रमुख उदाहरण कौन-कौन से हैं?
Monitor, Printer, Speaker, Headphone, Projector, Plotter और LED TV प्रमुख Output Devices के उदाहरण हैं।
कंप्यूटर क्या है? – पूरी जानकारी हिंदी में
कंप्यूटर की परिभाषा, इतिहास, कार्यप्रणाली, विशेषताएँ और उपयोग की संपूर्ण जानकारी।
कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer)
सुपर कंप्यूटर, मेनफ्रेम, मिनी कंप्यूटर और माइक्रो कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानें।
कंप्यूटर की पीढ़ियाँ (Generations of Computer)
पहली से पाँचवीं पीढ़ी तक कंप्यूटर के विकास और तकनीकी बदलावों की जानकारी।
Desktop Publishing (DTP) क्या है?
DTP का परिचय, इतिहास, उपयोग, लाभ तथा PageMaker और अन्य DTP Software की जानकारी।
Word Processor और Desktop Publishing में अंतर
जानें Word Processor और DTP Software के बीच मुख्य अंतर, विशेषताएँ, उपयोग और फायदे।
